Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

एनसीएल सिंगरौली और कटनी में डटी है जबलपुर से गई सीबीआइ की टीम, गड़बड़ी की आशंका

जबलपुर। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एनसीएल सिंगरौली व कटनी में रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य में कथित भ्रष्टाचार की आशंका के चलते जबलपुर से पहुंची सीबीआइ टीम दोनों शहरों में जांच पड़ताल कर रही है। सीबीआइ अधिकारियों के साथ संबंधित विभागों की विजिलेंस पीएम कार्रवाई में शामिल है जिसे जॉइंट सरप्राइस चेकिंग नाम दिया गया है। सीबीआइ अधिकारियों को आशंका है कि सिंगरौली में कोयला चोरी और कटनी में रेल लाइन दोहरीकरण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी के प्रमाण मिल सकते हैं। जल्द ही रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक जॉइंट सरप्राइज चेकिंग के तहत सीबीआइ और विजिलेंस टीम ने दो दिन पहले सिंगरौली और कटनी में छापामार अंदाज में कार्रवाई शुरू की थी। दोनों शहरों में अचानक पहुंची सीबीआइ और छापामार अंदाज में कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

सीबीआइ और विजिलेंस टीम ने शुक्रवार से जांच पड़ताल शुरू की। जांच में प्रथमदृष्टया क्या मिला, रविवार शाम तक इसका पता चल पाएगा। सीबीआइ अधिकारियों ने बताया कि एनसीएल सिंगरौली में कितना कोयला निकाला जा चुका है और स्टॉक में कितना मौजूद है इसके भौतिक सत्यापन में काफी वक्त लग रहा है। आशंका है कि जितना कोयला खदानों से निकाला गया भौतिक रूप से उतना उपलब्ध नहीं है। यदि इसके प्रमाण मिलते हैं तो कोयला चोरी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। वहीं कटनी में रेलवे लाइन दोहरीकरण में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। रेलवे लाइन के निर्माण में निर्धारित मात्रा में सामग्री का उपयोग किया गया है कि नहीं इसका पता लगाया जा रहा है सीबीआइ एसपी पीके पांडे ने कहा कि दोनों शहरों में हुई कार्रवाई मैं क्या सामने आया जल्द ही इसका पता चल जाएगा।