Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

फसल नुकसान को लेकर CM शिवराज की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश?

भोपाल: MP में बेमौमस बारिश के चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जिसके चलते सीएम शिवराज सिह चौहान ने अपने ही निवास पर ओला पाला की स्थिति को समझने के लिए मीटिंग आयोजित की। इस बीच बैठक में सीएस सहित वरिष्ठ अधिकारी के के सिंह और अजीत केशरी उपस्थित रहे। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के नुकसान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

बैठक में CM शिवराज ने कहा है कि ‘मध्यप्रदेश के जिन हिस्सों में ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है, वहां के मेरे किसान बंधु बिल्कुल भी चिंता न करें। मैंने अधिकारियों को सर्वे करने के निर्देश दे दिए हैं, शीघ्र ही सर्वे प्रारंभ हो जाएगा और फसलों के नुकसान का आंकलन कर आपको समुचित मुआवज़ा दिया जाएगा।

कोरोना को लेकर भी दिया बयान…
कोरोना को लेकर सीएम शिवराज ने कहा है कि मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, कोरोना संक्रमण लगातार गंभीर हो रहा है, प्रदेश में एक बार फिर संकट की स्थिति बन रही है। हम कोरोना को समाप्त करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे लेकिन मेरी आपसे प्रार्थना है, मुझे आपका साथ चाहिए, आपका सहयोग चाहिए। अगर आप मास्क नहीं लगाते तो आप केवल अपनी ही नहीं, अपनों की ज़िंदगी को भी खतरे में डाल रहे हैं और समाज को भी संकट में डाल रहे हैं! याद रखें, मास्क लगाना कोरोना संक्रमण को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है। सभी प्रदेशवासी मास्क लगाएँ और कोरोना को रोकने में अपना योगदान दें।