Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सिंधिया बोले- कांग्रेस ने MP को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया, इसलिए उखाड़ फेंकी सरकार

भोपाल: आज से ठीक एक साल पहले आज के ही दिन मध्यप्रदेश की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ था। तत्कालीन कमलनाथ सरकार के 28 विधायकों के इस्तीफे के बाद सरकार अल्पमत में आ गई थी। साथ ही कांग्रेस के सबसे बड़े नेताओं में शामिल ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पार्टी छोड़ दी। परिणाम ये हुआ कि 20 मार्च को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं अब अपने एक साल पूरे होने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया साझा प्रेस कांफ्रेंस की, इस बीच सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

BJP सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ‘जिस सरकार ने मध्यप्रदेश को भृष्टाचार का अड्डा बनाया था, उस सरकार को हमनें उखाड़ फेंका। एक वर्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश की जनता की सेवा के नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कांग्रेस की तरफ से मेरे और शिवराज के बारे में कई बयान आ रहे हैं, इस बीच सिंधिया ने कहा कि, इबारत में लिखी हुई बात भी जो नहीं पहचान पाए, उस दल के बारे में क्या कहें। मुझे गर्व है सीएम शिवराज के नेत्रत्व में एक चिंता जो हमारी सरकार ने दिखाई है। मुझे विश्वास है मध्यप्रदेश प्रगति करेगा। मोदी जी के नेत्रत्व में राष्ट्र भी प्रगति कर रहा है।

CM के साथ सिंधिया ने किया पौधारोपण …
यही नहीं भाजपा सांसद सिंधिया ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ मिलकर भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का दायित्व है कि पर्यावरण के हित में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।