Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

हथनापुर हत्याकांड के मामले में कोर्ट ने 7 आरोपितों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

सिवनी : जिले के विशेष न्यायालय ने हथनापुर में हुई हत्या के मामले में  7 आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बता दें कि यह सुनवाई शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी एक्ट) आशिता श्रीवास्तव की न्यायालय में की गई। अभियोजन के तर्कों के आधार पर न्यायालय द्वारा सभी आरोपितों को सुरेश यादव की हत्या का दोषी पाते हुए भा.द.वि. की धारा 302 के अपराध में आजीवन कारावास एवं जुर्माने से दंडित करने की सजा सुनाई गई।

क्या था मामला
थाना लखनवाडा अंतर्गत आने वाले ग्राम हथनापुर में  हथनापुर में 18 अगस्त 2016 को रात 9.30 बजे रामकुमार पुत्र प्रेमी यादव, कन्हैया पुत्र रामकुमार, राजू उर्फ राजेश , मस्तराम पुत्र रघु यादव, विनोद पुत्र देवीसिंह, संजू पुत्र रामकुमार यादव और महेंद्र पुत्र रामकुमार यादव के द्वारा एक राय होकर सुरेश यादव को उसके घर के सामने पहले जान से खत्म करने की धमकी दी थी। इसके बाद उसे चाकू और लाठियों से मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना उपरांत न्यायालय में हत्या और मारपीट के अपराध की धाराओं में अभियोग पत्र पेश किया था।