Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मंत्री तुलसी सिलावट के विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, थाने में शिकायत करने पहुंचे कई युवक

इंदौर : मध्य प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट के जल संसाधन विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग युवकों से लाखों रुपए लेकर ठगी करने का एक मामला सामने आया है। जहां आरोपी द्वारा लोगों को अपनी बातों उलझाकर सरकारी नौकरी लगवाने के लालच देकर उनसे  50 हजार से लेकर 1 लाख रूपए से अधिक की राशि ले ली गई। जब पीड़ितों को नौकरी नहीं दिलाई गई, उसके बाद सभी युवक  भवरकुआं थाने शिकायत करने पहुंचे थे। जहां पुलिस ने सभी ठगी के शिकार हुए युवकों से शिकायत आवेदन लेकर आगे की जांच कर रही है

ठगी के शिकार हुए अधिकतर युवा देवास जिले के रहने वाले हैं। जहां देवास में एक धार्मिक आयोजन में रोहित बैरागी नामक युवक से पीड़ित युवकों की जान पहचान हुई थी। जहां उनको रोहित बैरागी नामक युवक ने अपने आप को डॉक्टर बताते हुए युवको को जल संसाधन विभाग में नौकरी दिलवाने का लालच दिया। वहीं आरोपी रोहित बैरागी सभी लोगों को भोपाल लेकर पहुंचा और उनसे वहां पर 50 हजार से 1 लाख तक की राशि ले ली गई। लेकिन उनको खाली हाथ वहां से लौटा दिया गया। जब नौकरी नहीं मिली और पीड़ितों को पता चला कि वो ठगी का शिकार हुए हैं, तो सभी युवक भवरकुआं पुलिस के पास शिकायत करने पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित युवकों से शिकायत आवेदन लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।