Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शिफ्ट होंगे विजय नगर और महू नाका के प्रदूषण नियंत्रण स्टेशन

इंदौर। प्रदूषण विभाग द्वारा एक फार्मा कंपनी के सहयोग से विजय नगर और महू नाका पर लगवाए गए रियल टाइम पाल्यूशन मानिटरिंग (प्रदूषण नियंत्रण) स्टेशन अब शिफ्ट किए जाएंगे। इनका रखरखाव भी अब नगर निगम द्वारा किया जाएगा।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार विभाग को एक फार्मा कंपनी ने सीएसआर कारपोरेट सोशल रिस्पांसब्लिटी के तहत दो मशीनें दी थीं। इन मशीनों को विजय नगर में नगर निगम झोन और महू नाका तरण पुष्कर पर स्थापित करवाया गया था। काफी समय तक बिजली कनेक्शन ही नहीं हो पाया। कुछ दिन मशीनें चलीं लेकिन बाद में मशीन बंद हो गई। इनका रखरखाव करना महंगा पड़ रहा था। अब इन मशीनों को नगर निगम के हवाले किया जा रहा है। इन मशीनों को विजय नगर स्थित फाइन आर्ट कालेज और रीजनल पार्क में शिफ्ट किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम इनका रखरखाव करेगा।

रीजनल पार्क में प्रदूषण नियंत्रण स्टेशन शुरू होने पर उस इलाके प्रदूषण के बारे में पुख्ता जानकारी मिल जाएगी। अभी शहर में अभी रानी सराय स्थित उप महानिरीक्षक कार्यालय पर एक रियल टाइम पाल्यूशन मानिटरिंग स्टेशन है। जहां पर 24 घंटे प्रदूषण की मानिटरिंग होती है। इसके आंकड़े केंद्रीय प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड को भी भेजे जाते हैं। इसके अलावा कोठारी मार्केट, सांवेर रोड और प्रदूषण बोर्ड के कार्यालय पर मैन्यूअल मशीनें लगी हैं। जिनकी क्रमश: सप्ताह में दो दिन मानिटरिंग की जाती है। एक मशीन पोलोग्राउंड में उद्योगपतियों ने भी लगवाई है। हालांकि इसके आंकड़ों का उपयोग प्रदूषण बोर्ड द्वारा नहीं किया जाता हैं।