Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान धार में कर रहे मिशन ग्रामोदय की शुरुआत

धार। सीएम शिवराज सिंह चौहान मिशन ग्रामोदय के तहत ग्रामीणों को विकास की सौगात देने धार पहुंचे। सवा लाख ग्रामीण परिवारों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गृह प्रवेश कराने जा रहे हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हो रहे हैं। इस दौरान साढ़े दस हजार से ज्यादा सामुदायिक भवनों का लोकार्पण भी हो रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाख हितग्राहियों को दो हजार करोड़ रुपये की राशि देने की प्रक्रिया की शुरुआत की जा रही है। कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सवा लाख आवासों में ग्रामीणों को प्रवेश कराया जा रहा है। इन आवासों के निर्माण में 1,562 करोड़ रूपये की लागत आई है। वहीं, छह हजार सामुदायिक स्वच्छता परिसर, दो हजार खेल मैदान, दो हजार शांति धाम और 634 पंचायत भवन का लोकार्पण हो रहा है।