Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

220 कमांडो सीखेंगे टीम को मुश्किल से बाहर निकालने की कला

ग्वालियर। सीमा सुरक्षा बल अकादमी के कमांडो प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को 15वीं अंतर सीमांत कमांडो प्रतियोगिता 2021 शुरू हुई। शुभारंभ सत्र के मुख्य अतिथि महानिरीक्षक संयुक्त निदेशक राम अवतार थे। प्रतियोगिता का दौर चार चरणों में 20 मार्च तक चलेगा। इसमें देश के अलग-अलग शहरों के 220 कमांडों भाग ले रहे हैं। उन्हें प्रथम चरण में ब्रीफिंग, द्वितीय में कांफीडेंट कोर्स, तीसरे में फायरिंग और अंतिम में स्माल टीम आपरेशन की प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें कमांडो की शारीरिक एवं मानसिक क्षमता, निशानेबाजी में दक्षता, दवाब और तनाव सहने की क्षमता के साथ मुश्किल भरे माहौल से टीम को बाहर निकालने की कला सिखाई जाएगी। टीम के कमांडों को आब्सटैकल, क्रासिंग, रिफलेक्स शूटिंग और आपरेशन की तैयारियों के बारे में बताया जाएगा। ऐसे टास्क दिए जाएंगे, जिनसे उनकी नेतृत्व क्षमता सामने आ सके।

जेयू में स्थापित होगा कृषि संकाय- जीवाजी विश्वविद्यालय के टंडन हाल में कुलपति संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को विद्या संबंधी योजना व मूल्यांकन बोर्ड की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीवाजी विश्वविद्यालय में अतिरिक्त संकाय के रूप में कृषि संकाय को परिनियम 10 के अंतर्गत स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के मापदंडों के पाठ्यक्रम में पाठ्यक्रम का संचालन किया जाएगा। बैठक में में कुलाधिसचिव प्रो. उमेश होलानी, कुलसचिव प्रो. आनंद मिश्रा, डीसीडीसी डा. केशव सिंह गुर्जर, प्रो. योगेश उपाध्याय, प्रो. एसके सिंह, प्रो. पीके तिवारी, प्रो. संजय कुलश्रेष्ठ, प्रो. मुकुल तैलंग, प्रो. एसके शुक्ला, प्रो. जेएन गौतम और प्रो. ओपी मिश्रा मौजूद रहे। 17 मार्च को कार्यपरिषद की विशेष बैठक बुलाई गई है। बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा।