Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भोपाल में कर्ज दिलाने के नाम पर 25 महिलाओं से 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी

भोपाल। महिलाओं को निजी बैंकों से स्वरोजगार के लिए लोन दिलाने के बहाने ठगी करने वाली एक महिला को तलैया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला के खिलाफ समूह की करीब 25 महिलाओं ने 23 लाख 57 हजार रुपये की ठगी की शिकायत की थी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में धोखाधड़ी की रकम और भी ज्यादा बढ़ सकती है। जांच के बाद कई अन्य लोगों को आरोपित भी बनाया जा सकता है। फिलहाल आरोपित महिला को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

तलैया थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि पिछले दिनों सुमनलता राठौर (44) ने एक शिकायती आवेदन दिया था, जिसमें उनके साथ कुल 25 महिलाओं की शिकायत शामिल थी। शिकायत में बताया गया कि तलैया इलाके में रहने वाली स्नेहलता राठौर (45) पिछले कई सालों से महिला स्व-सहायता समूह चला रही है। वह निजी बैंकों द्वारा चलाई जा रही महिला स्वरोजगार योजना के तहत सदस्यों को उनके वोटर आइडी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक समेत अन्य दस्तावेज लेकर कर्ज दिलवाने का काम करती है। स्‍वीकृत कर्ज राशि की करीब 90 प्रतिशत रकम स्नेहलता तुरंत निकलवाकर अपने खाते में यह कहकर डलवा लेती थी कि किस्त वह खुद ही जमा करेगी। हालांकि जब किस्त जमा नहीं होने पर बैंक वालों ने महिलाओं के घर जाकर धमकाना शुरू किया तो उन्हें ठगी का पता चला, जिसके बाद मामले की शिकायत की गई। बताया जा रहा है कि आरोपित महिला ने इन महिलाओं के नाम पर वाहन भी फाइनेंस कराए हैं, जिसकी छानबीन पुलिस कर रही है। अभी तक 23 लाख 57 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद पीड़ित महिलाओं की संख्या बढ़ सकती है। इस मामले में बैंक और निजी कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।