Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बैंकों में हड़ताल, जानिए कौन-सी सेवाओं पर पड़ेगा असर, क्या ATM भी नहीं चलेंगे?

बैंक संबंधी आपका कोई जरूरी काम बच गया है तो अभी दो दिन यानी सोमवार और मंगलवार को बैंक जाने का विचार त्याग दीजिए। कारण – बैंकों में दो दिन की हड़ताल है। विभिन्न बैंकों और कर्मचारी संगठनों के करीब 10 लाख कर्मचारी दो दिन काम नहीं करेंगे। ये आम बजट में बताई गई सरकार की उस प्लानिंग का विरोध कर रहे हैं, जिसमें दो सरकारी बैकों के निजीकरण का जिक्र है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंकिंग यूनियन की अगुवाई में इस हड़ताल का आह्वान किया गया है। इससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। सबसे ज्यादा असर जमा और निकासी, चेक क्लीयरेंस और ऋण स्वीकृति जैसी सेवाओं पर पड़ेगा। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि एटीएम सामन्यरूप से काम करेंगे।

एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक जैसे निजी बैंकों की सेवाओं में लगभग एक तिहाई बैंकिंग सेवाओं के सामान्य रहने की उम्मीद है।

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ ही कई सरकारी बैंकों ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है कि हड़ताल के कारण सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है। हालांकि ये सभी बैंक हालात सामान्य रखने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं।

हड़ताल में शामिल हैं ये संगठन: ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन (एआईबीईए), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन (एआईबीओसी), नेशनल कंफेडरेशन ऑफ बैंक इम्प्लॉइज (एनसीबीई), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए), बैंक इम्प्लॉइज कंफेडरेशन ऑफ इंडिया (बीईसीआई), इंडियन नेशल बैंक एम्पलाईज फेडरेशन (आईएनबीईएफ), इंडियन नेशनल बैंक आफीसर्स कांग्रेस (आईएनबीओसी), नेशनल आर्गनाइजेशन आफ बैंक वर्कर्स (एनओबीडब्ल्यू), नेशन आर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफीसर्स (एनओबीओ) के 10 लाख से अधिक अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं।