Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बाइक फुटपाथ से टकराई, छात्र उछलकर टायलेट से टकराए, मौके पर मौत

ग्वालियर। होटल रमाया के पास सोमवार सुबह दो छात्रों की बाइक अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकराई। इसके बाद दोनों छात्र उछलकर फुटपाथ के किनारे बने टायलेट की दीवार से टकराए। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। दोनों ही छात्र केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले हैं और सोमवार सुबह वे परीक्षा कक्षा 9वीं की परीक्षा देने आए थे। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों के शवों को पीएम के लिए भेजा। छात्रों की पहचान थाटीपुर निवासी दिव्यांसु सोलंकी व गुढ़ागुढ़ी का नाका निवासी आशीर्वाद है। दोनों छात्रों के स्वजन मौके पर पहुंच गए थे।

घटनाक्रम के मुताबिक थाटीपुर निवासी दिव्यांसु सोलंकी केन्द्रीय विद्यालाय में कक्षा 9 का छात्र है और सोमवार को 8 बजकर 20 मिनट पर परीक्षा शुरू होने वाली थी। वह सात बजे घर से निकला था। लेकिन स्कूल जल्द आ गया था। उसके साथ गुढ़ागुढ़ी का नाका निवासी आशीर्वाद भी पढ़ता है। दोनों छात्र स्कूल जल्दी आ गए थे। बताया जाता है कि इसलिए वे बाइक से मेले की तरफ गए। जब वे लौटकर आ रहे थे तो रमाया होटल के पास मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और फुटपाथ से टकराई। फुटपाथ से टकराने के बाद दोनों छात्र बाइक से उछले और टायलेट की दीवार से जा टकराए। जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोट आई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हालंाकि कुछ लोगों का कयास है कि किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मारी है। लेकिन बाइक में कहीं भी वाहन की टक्कर के निशान नहीं है।

साइकिल से स्कूल आता है दिव्यांसु: थाटीपुर निवासी दिव्यांसु रोजाना साइकिल से सात बजे स्कूल आता था। स्वजनों के मुताबिक सोमवार सुबह सात बजे दिव्यांसु साइकिल से ही स्कूल आया था। हालांकि मौके पर उसकी साइकिल नहीं मिली।

एकलौता बेटा है दिव्यांशु: दुर्घटना में मरा दिव्यांसु अपने घर का एकलौता चिराग था। घटना की सूचना जब स्वजनों के पास पहुंची तो वे रोते हुए मौके पर पहुंचे। उनका हाल बुरा था।