Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

न्यायालयों में चुनावी हलचल शुरू, संभावित प्रत्याशियों ने इंटरनेट मीडिया पर शुरू किया प्रचार

इंदौर। राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्देश के बाद न्यायालयों में चुनावी हलचल शुरू हो गई है। हाई कोर्ट में सात अप्रैल को और जिला कोर्ट में नौ अप्रैल को मतदान होना है। दोनों ही जगह वन बार वन वोट नियम के मुताबिक मतदान होगा। हालांकि अब तक चुनावी कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है लेकिन संभावित प्रत्याशियों ने इंटरनेट मीडिया पर प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है।
जिला कोर्ट और हाई कोर्ट के वार्षिक चुनाव हर साल ग्रीष्मावकाश से पहले हो जाते हैं लेकिन पिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते चुनाव नहीं हो सके थे। इसके चलते 2019 में बनी कार्यकारिणी ने एक साल अतिरिक्त कामकाज संभाला। फरवरी के मध्य में राज्य अधिवक्ता परिषद ने राज्य के सभी अधिवक्ता संघों को पत्र जारी किया था। इसमें कहा था कि वे 15 अप्रैल के पहले अपने-अपने संघों के वार्षिक चुनाव करवा लें। इसके बाद इंदौर अभिभाषक संघ और हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। जिला अभिभाषक संघ के चुनाव नौ अप्रैल को होना हैं तो हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव सात अप्रैल को।
सदस्यों की मांग पर बदली तारीख
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने 17 अप्रैल को मतदान की घोषणा की थी लेकिन सदस्यों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि इस दिन शनिवार होने से ज्यादातर सदस्य शहर से बाहर रहते हैं। मतदान बुधवार को करवाया जाए ताकि बाहर से आने वाले वकील भी इसमें मतदान कर सकें। सदस्यों की मांग को देखते हुए एसोसिएशन ने मतदान की तारीख 17 से बदलकर 7 अप्रैल कर दी है।