Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

हरदा में खाई में गिरी कार, पति-पत्नी की मौत, एक गंभीर घायल

हरदा। नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील के ग्राम हथनापुर नर्मदा तट आंवली घाट पुल से निकलने के बाद कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, कार में 6 लोग सवार थे। जिनमें एक महिला और एक पुरूष की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक हरदा जिले के ग्राम धुलिया के बताए जा रहे है। मृतक दोनों पति-पत्नी है। कार को आसपास के लोगों के द्वारा नीचे खाई में उतर कर देखा गया तो कार में बैठे लोग बुरी तरह कार में फंसे हुए थे। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला डायल हंड्रेड को सूचना दी गई। सिवनी मालवा थाना प्रभारी संजय चौकसे भी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुचाया।

चिकित्सक ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीन लोगों को मामूली चोट आने के कारण उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा। साथ ही एक अन्य लड़की को गंभीर चोट आने के चलते जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। हरदा जिले के सिराली के पास के स्थित ग्राम धूलिया के निवासी थे।

बताया जा रहा कि सलकनपुर दर्शन करने के बाद नर्मदा स्नान के लिए आवली घाट आ रहे थे। जहां कार अनियंत्रित होकर लगभग 15 फिट गहरी खाई में जा गिरी। पूरी घटना में हरनारायण गौर (55 वर्ष), रमा बाई गौर (45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आयुषी गौर (18 वर्ष) की हालत गंभीर बताई जा रही है। नमन गौर (8 वर्ष), प्रतीक्षा गौर (28 वर्ष) एवं वाहन चालक मनीष गौर (30 वर्ष) को मामूली चोट आई है, जिनका उपचार जारी है।