Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अब MP विधानसभा में पप्पू, फेंकू, झूठा, बिकाऊ जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, बन रही है नई संहिता

भोपाल: अब मध्य प्रदेश की विधानसभा में जल्द ही अशोभनिय टिप्पणीयों पर रोक लगेगी। क्योंकि विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों द्वारा पप्पू, फेंकू, मंदबुद्धि, बंटाधार, झूठा, बिकाऊ जैसे शब्द इस्तेमाल किए गए जो बेहद आप्पतिजनक हैं। इसके लिए बाकायदा कुछ शब्दों की सूची तैयार की जा रही है। इसे लेकर विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम जल्द ही शब्दों की आचार संहिता लाने वाले हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा का सचिवालय ऐसे शब्दों की सूची बना रहा है जो सदन में नहीं बोले जा सकते।

दरअसल, मौजूदा बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के जीतू पटवारी ने जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को बिकाऊ कह दिया। इतना ही नहीं पटवारी ने वन मंत्री विजय शाह के अभिनेत्री विद्या बालन के साथ डिनर करने को लेकर भी बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। वहीं दूसरी ओर बीजेपी विधायक ने भी विधानसभा में पप्पू और बंटाधार जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। लेकिन जल्द ही इस पर रोक लग जाएगी। मध्य प्रदेश विधानसभा का सचिवालय ऐसे शब्दों की सूची बना रहा है जो सदन में नहीं बोले जा सकते। इसके बाद विधायकों की बाकायदा ट्रेनिंग होगी जिसमें उन्हें बताया जाएगा कि सदन के अंदर किस तरह की भाषा बोली जाए।