Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इंदौर से 26 ट्रेन का संचालन शुरू, आधी के लिए अब भी इंतजार

इंदौर। कोराना के कारण लगे लाकडाउन के कारण संचालन बंद होने के बाद अब इंदौर रेलवे स्टेशन से 26 ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। लेकिन अभी भी इतनी ही ट्रेनों का संचालन होना बाकी है। अब इंदौर के मुख्य रेलवे स्टेशन के साथ ही पार्क रोड स्टेशन के पांच और छह नंबर प्लेटफार्म से भी संचालन शुरू हो गया है। लाकडाउन में देशभर में संचालन को रोक दिया गया था। इसके बाद सबसे पहले मजदूर ट्रेन की शुरुआत की गई। फिर इंदौर से जबलपुर की ट्रेन को शुरू किया गया। अब धीरे-धीरे इंदौर से अधिकांश प्रमुख ट्रेनें शुरू कर दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि लाकडाउन से पहले 52 ट्रेनें चला करती थीं। लेकिन अभी इनकी संख्या 26 ही है। कई ट्रेनों को शुरू करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए रेलवे बोर्ड को पत्र भी लिखा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी वैष्णोदेवी कटरा, इंदौर-पटना, जम्मूतवी स्पेशल, इंदौर-अमृतसर, इंदौर-चंडीगढ़, इंदौर-मुंबई, इंदौर-अहमदाबाद, कामाख्या स्पेशल, इंदौर-सरायरोहिल्ला, इंदौर-जोधपुर जैसी प्रमुख ट्रेन शुरू हो गई है। इसके अलावा बीते दिनों महू-इंदौर-रतलाम डेमू और इंदौर-उज्जैन पैंसेजर ट्रेन भी शुरू हो गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अभी रेलवे उक्त ट्रेनों का संचालन स्पेशल ट्रेन की तरह कर रहा है। जिसमें यात्रियों को केवल कन्फर्म टिकट ही मिल रहे हैं। वहीं कोरोना के प्रभाव को देखते हुए लोग जरूरी यात्रा ही कर रहे हैं। आने वाले दिनों में धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या बढाई जाएंगी। कम ट्रेन चलने से रेलवे को भी नुकसान हो रहा है। पिछले दिनों इंदौर आए पश्चिम रेलवे के जीएम आलोक कंसल ने यह खुलासा किया था कि यात्री ट्रेनें कम चलने से रेलवे को पांच हजार करोड़ रुपयों का सालाना नुकसान हो रहा है।