Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ में आया जनपद सीइओ

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले की जनपद पंचायत चांवरपाठा के सीईओ रविंद्र गुप्ता को बुधवार की दोपहर जबलपुर से आई लोकायुक्त की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। करीब 8 वाहनों से आई 12 सदस्यीय टीम जैसे ही जनपद में पहुंची और कार्रवाई शुरू की तो हड़कंप की स्थिति बन गई। जनपद सीईओ द्वारा बरमान रेतघाट में मकर संक्रांति मेला के दौरान लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के लंबित भुगतान को करने के एवज में करेली निवासी अनुज ममार से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।

जिसमें ममार ने 15 हजार रुपये की पहली किस्त देने के साथ ही जबलपुर लोकायुक्त को साक्ष्य उपलब्ध कराते हुए शिकायत करीब एक सप्ताह पहले की थी। जिसके बाद बुधवार को लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े की अगुवाई में आई टीम ने जनपद पंचायत चांवरपाठा के केबिन में सीईओ गुप्ता को 500-500 रुपये के नोट जो 10 हजार थे लेते हुए रंगे हाथो दबोच लिया।

लोकायुक्त डीएसपी श्री झरबड़े ने बताया कि तय योजना के अनुसार जैसे ही शिकायतकर्ता ने सीईओ को पैसे दिए तो उन्हें टीम में शामिल दो सदस्यों ने केबिन में जाते ही पकड़ लिया और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की। बताया जाता है कि कार्रवाई होने के बाद सीइओ इस तरह घबराए कि उनकी हालत सामान्य होने तक अधिकारियों को इंतजार करना पड़ा। जानकारी अनुसार मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए ममार इंटरप्राइजेस की ओर से टेंडर लगा था। जिसमें करीब 1 लाख 51 हजार 400 रुपये का भुगतान लंबित था।