Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

VIDEO: देखिए- कैसे शिवराज सिंह की ‘पावरी हो रही है’, अलग अंदाज में नजर आए मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री

इंदौर। सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘पावरी हो रही है’ पर काफी वीडियो देखने को मिल रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी एक कार्यक्रम में दौरान ‘पावरी हो रही है’ के अंदाज में लोगों को संबोधित करते हुए नजर आए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि बेहद अलग है। वह जब बोलते हैं, तो सामने वाले के पास कोई जवाब नहीं होता। मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्‍होंने कहा, ‘मैं कहता था टाइगर अभी जिंदा है। हां, टाइगर जिंदा है और शिकार पर निकला है। शिकार हो रहा है भूमाफिया का, चिटफंड के दलालों का, नशे के कारोबारियों का, मां-बेटी-बहन की जिंदगी को बदतर बनाने वालों का। कल ही विधानसभा में मतांतरण के खिलाफ कानून पारित कर दिया है।’

शिवराज सिंह चौहान ने कहा- यह मैं हूं, यह मेरी सरकार है, यह मेरी प्रशासनिक टीम है और आप देखो भूमाफिया भाग रहा है। मैं, आपकी सेवा के लिए आया हूं। राजधर्म का पालन कर रहा हूं। मैं फिर कह रहा हूं कि अच्छे लोगों के लिए फूल-सा कोमल और दुष्टों के लिए वज्र-सा कठोर हूं। मैंने अधिकारियों को स्पष्ट कह रखा है, मैं मुख्यमंत्री हूं, तबाह कर दो माफिया को, किसी को नहीं छोड़ना है। अगर जरूरत पड़े, तो आउट आफ द वे जाकर भी मदद करो। मैं कहता था जमीन में 10 फीट गाड़ दूंगा। गाड़ने का मतलब गड्ढा खोदना नहीं होता है। आज देखो माफिया भाग रहा है। इस अवसर पर भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई के कारण प्लाट प्राप्त करने वाले लोगों ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जब मुझे सांसद शंकर लालवानी और विधायक महेंद्र हार्डिया ने लोगों की समस्या बताई। जैसे ही मुझे समझ में आया तो अंदर से आवाज आई ‘शिवराज काहे के लिए चुप हो’। आज मैं कह रहा हूं। मेरी सरकार का लक्ष्य है, आम जनता को न्याय दिलवाना। आपकी मुस्कान ही मेरा उपहार है। मैं आपका सेवक हूं।

शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा कि वे इसी तरह से कार्रवाई करते रहें। लोगों को कब्जे दिलवाओ, मकान बनवाओ, भूमाफिया भाग रहे हैं, पनाह मांग रहे, पैसे बांटते फिर रहे हैं। हमें कानूनी लड़ाई भी मिलकर लड़नी है, क्योंकि इन माफिया के सारे दांव हम जानते हैं। ये सत्ता के दलाल हैं। कोई अब्बू, बब्बू, छब्बू, बाबी अब नहीं बचेंगे। इन लोगों ने ड्राइवर, माली, झाड़ू-पोंछा करने वालों को अध्यक्ष बना दिया। वहीं, जो अफसर इसमें दोषी हैं, वे भी नहीं बचेंगे।