Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मुंबई रेल मंडल ने शुरू की पैसेंजर ट्रेनें, भोपाल भी जल्द करेगा

भोपाल। मुंबई समेत कुछ अन्‍य रेल मंडलों ने पैसेंजर ट्रेनों की सेवा पुन: शुरू कर दी है। भोपाल रेल मंडल भी जल्द ही 12 से अधिक पैसेंजर ट्रेन शुरू करेगा। रेल मंडल ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। यहां तक कि बीना से एक पैसेंजर ट्रेन की सेवा भी शुरू कर दी है। अब इसी तरह मंडल के भोपाल, हबीबगंज, इटारसी जैसे स्टेशनों से भी पैसेंजर ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी। पैसेंजर ट्रेनों के पुन: शुरू होने से यात्रियों को बिना रिजर्वेशन के यात्रा करने की सुविधा मिलेगी

बता दें कि 3 मार्च को वेस्टर्न रेलवे मुंबई ने अप-डाउन की 66 ट्रेनों को स्पेशल के रूप में चलाने की अनुमति दी है। इनमें कुछ पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं, जिनमें कि अनारक्षित कोच होंगे। यानी इन ट्रेनों में यात्रियों को सफर करने के लिए रिजर्वेशन नहीं कराना होगा। केवल सामान्‍य यानी अनारक्षित टिकट लेने पड़ेंगे। वेस्टर्न रेलवे मुंबई द्वारा चलाई गई ट्रेनों में से कुछ भोपाल रेल मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, जिनमें यहां के यात्री भी सफर कर सकेंगे। इसी तरह उत्तर रेलवे और दूसरे रेल मंडलों ने भी पैसेंजर ट्रेनों की सेवाएं शुरू कर दी है। ये भी भोपाल रेल मंडल के स्टेशनों से आने वाले दिनों में गुजरने लगेंगी। इससे आम यात्रियों के लिए सफर आसान हो जाएगा।

मोबाइल एप से बुक होंगे टिकट

पैसेंजर ट्रेनों के लिए अनारक्षित टिकट मोबाइल एप से बुक करा सकेंगे। रेलवे ने इस सुविधा को बहाल कर दिया है। पैसेंजर ट्रेनों की सेवा बंद होने के कारण एप को बंद कर दिया था। यह एप पूर्व से संचालित है, जिसका नाम यूटीएस है, जो गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध है। यात्री आरक्षित रेल टिकट इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आइआरसीटीसी) पोर्टल, रेलवे स्टेशनों के काउंटरों और मोबाइल एप के जरिए बुक करवा सकते हैं।