Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शिक्षा नीति पर आयोजित संगोष्‍ठी में बोले मुख्‍यमंत्री, छात्रों को व्‍यावसायिक शिक्षा के साथ व्‍यावहारिक ज्ञान भी देना होगा

भोपाल। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षक-शिक्षा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन प्रशासन अकादमी में गुरुवार को शुरू हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्‍यमंत्री इंदर सिंह परमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा अनेक शिक्षाविदों व गणमान्‍य लोगों ने इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गौरतलब है कि विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, मप्र शासन और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 5 व 6 मार्च को प्रशासन अकादमी में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जा रही है।

चूंकि आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन है तो इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने उन्‍हें तुलसी और परिजात का पौधा भी भेंट किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए टास्क फोर्स गठित की गई है। उन्होंने स्कूल शिक्षा मंत्री को निर्देश दिए कि टास्कफोर्स में समाज के लोगों को शामिल कीजिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की शिक्षा भी बहुत जरूरी है। शिक्षा नीति में छठवीं कक्षा से व्यावसायिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान भी देना होगा।