Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

महिला की हत्या, शव को बाइक से श्मशान लाकर किया अंतिम संस्कार

मुरैना: नवविवाहिता की हत्या करके ससुरालीजनों ने गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार भी ऐसे किया कि शव को अर्थी की जगह बाइक से श्मशान में पहुंचाया और जला दिया। मामला जौरा थाना क्षेत्र के परसोटा गांव का है। पुलिस ने श्मशान से राख समेटकर, मामले की जांच में जुटी है।

नंबर 2020 को हुई थी। रविवार की दोपहर जूली की संदिग्ध हालत में मौत हो गई और पति व ससुरालीजनों ने गुपचुप तरीके से जूली का अंतिम संस्कार भी कर दिया। जूली के शव को अंतिम यात्रा भी नसीब नहीं हुई। पति व अन्य ससुराल वालों ने बाइक से शव को श्मशान में पहुंचाया, जहां गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। देर शाम को मृतका जूली के पिता नाथूराम जाटव पर जौरा थाने में पहुंचे उन्होंने पूरा घटनाक्रम सुनाया, क्योंकि मामला नवविवाहिता की हत्या का था।इसीलिए पुलिस ने सीधे श्मशान में पहुंचकर आग को बुझाया और वहां से अस्थि एवं राख को जांच के लिए इकट्ठा कर लिया।
दूसरी बेटी ने खोला राज
बताया गया है कि नाथूराम जाटव की दूसरी बेटी भूरी की शादी भी परसोटा गांव में इसी परिवार में हुई है। भूरी सोमवार को अपने ससुराल से निकलकर घडोरा गांव में रहने वाले मामा के पास पहुंच गई और वहां जूली की हत्या और गुपचुप अंतिम संस्कार की बात बताई। दूसरी तरफ मृतका के पति व ससुराली जन ने पुलिस को बताया है कि जूली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी लेकिन पुलिस इसे पूरा सच नहीं मान रही।
वर्जन
नवविवाहिता की मौत संदिग्ध हालातों में हुई है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, तो ससुरालीजन फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं। श्मशान से जांच के लिए राख व अस्थि ली हैं।
कुशवाह, नाना प्रभारी, जौरा