Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

स्व रिझुनाथ चौधरी मेमोरियल चितरपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन

चितरपुर स्थित टीचर ट्रेनिंग कॉलेज मैदान में शनिवार को स्व रिझुनाथ चौधरी मेमोरियल चितरपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का उदघाटन किया गया। उदघाटन मुकाबला राहुल इलेवन सौंढ़ बनाम पैंथर क्लब बोकारो के बीच खेला गया। जिसमे बेहतर खेल का प्रदर्शन कर सौंढ़ की टीम ने बोकारो की टीम को एक तरफा मुकाबले में 140 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।

बेहतर खेल के लिए सिद्धू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इससे पूर्व उदघाटन मैच का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाजसेवी बिहारी चौधरी व विशिष्ट अतिथि मायल मुखिया टुशील देवी, आजसू नेता हाजी रफीक अनवर, नौशाद अख्तर, इंतेखाब आलम द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि बेहतर खेल का प्रदर्शन कर आगे बढ़े खिलाड़ी। उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। मौके पर अब्दुल हकीम, तनवीर आलम, सुरेश महतो, अयूब अंसारी, प्रवेज आलम, नसीम अख्तर, शमशुल हक, रमीज अंसारी, मो इसराफिल, मो वलीउल्लाह, सिरका उप मुखिया नोशाद अख्तर सहित कई मौजूद थे।