Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

घर में लगी आग, जिंदा जली 90 साल की बुजुर्ग महिला

भोपाल: गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्वाल बाबा झुग्गी में मंगलवार दोपहर आग लगने से 90 साल की बुजुर्ग की मौत हो गई। दरअसल बुजुर्ग चल फिर नहीं सकती थी और ना ही उन्हें दिखाई देता था।

आगजनी में चार साल का मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया। सीएसपी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि पूना बाई सेन (90) ग्वाल बाबा बस्ती नयापुरा में रहती थी। पूना बाई के परिवार में बेटा जगन उर्फ जग्गू और बहू समेत चार साल का पोता है।

मंगलवार दोपहर करीब सवा एक बजे जग्गू अपनी पत्नी को लेने शहर आया था। घर पर केवल पूना बाई और उनका चार साल का पोता था। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक घर में आग लग गई। उनका पोता किसी तरह से बाहर निकल गया, लेकिन पूना बाई को दिखाई कम देने के कारण साथ ही बेड रेस्ट होने के कारण वह बिस्तर से उठ नहीं सकी।

आग की चपेट में आने के बाद वह बिस्तर से नीचे गिर गई और करीब 90 फीसदी जल गई। भनक लगते ही पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। आग बुझाने के बाद दमकलकर्मी अंदर पहुंचे तो जले हुए तखत (पलंग) के पास पूना बाई का शव मिला। फिलहाल पुलिस ने पूना बाई का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।