Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बंगाल चुनाव के बाद इंदौर का ट्रैफिक सुधारूंगा: विजयवर्गीय

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों बंगाल चुनाव में व्यस्त हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद वह फिर से प्रदेश में सक्रिय होंगे। इसका खुलासा उन्होंने खुद शनिवार को एक आयोजन में इंदौर से जुड़ी ट्रैफिक समस्या को उठाते हुए किया। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव के बाद मैं खुद ट्रैफिक सुधारने के लिए शहर की सड़कों पर उतरूंगा। विजयवर्गीय बोले कि पहले 30 से 40 शादियों में जाता था लेकिन खराब ट्रैफिक के कारण अब 10 शादियों में भी बमुश्किल जाना होता है। शहर का यातायात दिन ब दिन बिगड़ता जा रहा है। बंगाल चुनाव के बाद मैं यातायात सुधारने के लिए समय दूंगा। यह शहर के लिए बहुत जरुरी है।
उल्लेखनीय है कि विजयवर्गीय बंगाल चुनाव में व्यस्त होने के कारण शहर के आयोजन में ज्यादा शामिल नहीं हो पाते है। कोरोना के लॉक डाउन में जरूर वे अस्पतालों में जाकर चिकित्सा स्टाफ का उत्साह बढ़ाते रहे। उपचुनाव में भी उन्होंने कई विधानसभा क्षेत्रों में जाकर सभाएं ली थी। विजयवर्गीय शाम को पितृ पर्वत के आयोजन में भी भाग लेंगे। वहां एक साथ हजारों दीपक जलाएं जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि शहर के ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आए दिन कई योजनाएं बनती हैं लेकिन उसे अमल में नहीं लाया जाता। गत दिनों दो सड़क हादसों में आठ लोग जान गंवा चुके हैं। इसे लेकर अब जनप्रतिनिधि भी चिंतित हैं। पिछले दिनों सांसद शंकर लालवानी ने यातायात को लेकर बैठक ली थी और अब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्र्गीय ने भी ट्रैफिक सुधारने को लेकर बयान दिया है। बंगाल चुनाव के बाद अब देखना होगा कि विजयवर्गीय शहर के ट्रैफिक व्यवस्था को कितना सुधार पाते हैं।