Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

निरीक्षण पर जीआरएमसी पहुंचे मंत्री सारंग, अव्यवस्थाओं पर जिम्मेदारों की लगाई क्लास

ग्वालियर:  शनिवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग गजराराजा मेडिकल कॉलेज (जीआरएमसी) का जायजा लेने पहुंचे थे. इस दौरान वार्ड में जगह-जगह रास्ते में मरीज लेटे मिले तो कचरे से भरे डस्टबिन मिले. यह देखकर अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़ पर भड़क गए और उनसे व्यवस्था को लेकर कई सवाल किए. इस पर जब उन्होंने कहा कि सफाई करने वाली कंपनी यूडीएस हमारी नहीं सुनती तो मंत्री ने कंपनी को हटाने का निर्देश दे दिया|

निरीक्षण पर जीआरएमसी पहुंचे मंत्री सारंग, अव्यवस्थाओं पर जिम्मेदारों की लगाई क्लासनिरीक्षण के दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों से व्यवस्था को लेकर बात भी की. इस दौरान आशा पाल नामक एक महिला ने मंत्री से कहा, मेरे बच्चे की एमआरआई होनी है. लेकिन ये लोग पिछले 8 दिनों से हमें परेशान कर रहे हैं. जब इनसे पूछा जाता है कि बच्चे की एमआरआई कब होगी तो ये लोग बात को टालते हुए कहते हैं कि कल होगी. ऐसा 8 दिनों से हो रहा और मेरे बच्चे की एमआरआई नहीं हो पा रही है. जिसकी वजह से बच्चे की परेशानी बढ़ रही है|

इस पर तिलमिलाए मंत्री ने कहा, यह गलत बात है. अगर किसी को इमरजेंसी है तो दो घंटे की ओपीडी में इनकी जांच क्यों नहीं हो सकती है? इसलिए इनकी अभी जांच कराएं. साथ ही उन्होंने डीन और अधीक्षक को ओपीडी 7 दिन 24 घंटे चलाने का भी निर्देश दिया. इसके अलावा इस दौरान उन्होंने तमाम व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया