Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ग्वालियर में मीटिंग के दौरान पार्टी कार्यालय में भिड़े बलवीर सिंह तोमर

ग्वालियर: मध्यप्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्षद बलवीर सिंह तोमर व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शीतल सिंह भदौरिया के बेटे के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस दौरान भाजपा कार्यालय से सड़क तक अफरा-तफरी मच गई. मामला इतना बढ़ा कि बात थाने पहुंच गई. जहां पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर FIR दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच के लिए मुखर्जी भवन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है

दरअसल, गुरुवार की शाम को बीजेपी युवा मोर्च के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के स्वागत को लेकर एक मीटिंग रखी गई थी. इस दौरान उनके स्वागत के लिए पार्षद बलवीर सिंह तोमर व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शीतल सिंह भदौरिया के बेटे पहुंचे थे. जिस वक्त वैभव पवार वहां पहुंचे उस वक्त दोनों पक्षों के बीच स्वागत को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे की पिटाई कर दी

वहीं, इस बारे में जब शीतल सिंह भदौरिया के बेटे वीर विक्रम सिंह भदौरिया से बात की गई तो उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि छोटू तोमर व उसके साथियों ने कट्टे व पिस्टल के ब्ट से मारपीट की है. जबकि बलवीर सिंह तोमर का कहना है कि सभी लोग बैठक में आए थे. कोई हथियार लेकर नहीं आया था मामले में जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी का कहना है कि बैठक के बाद पार्टी कार्यालय के बाहर झगड़ा होने की जानकारी मिली है. दोनों पक्षों के बीच विवाद की वजह पार्षदी के टिकट के दावेदारी को बताया जा रहा है