Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MP में अब सिर्फ 10 रुपए में भरपेट खा सकेंगे गरीब

भोपाल मध्य प्रदेश में अब गरीब भूखा नहीं रहेगा. प्रदेश में 100 जगहों पर 10 रुपए में मिलेगा खाना. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को 100 नई दीनदयाल रसोई का उद्घाटन करेंगे. सीएम दोपहर बाद 3 बजे भोपाल के मिंटो हॉल से इन सभी केन्द्रों का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे. इसी के ही साथ मुख्यमंत्री इंदौर, उज्जैन, मुरैना, धार और छतरपुर जिले के रसोई केन्द्रों पर मौजूद लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात भी करेंगे

प्रदेश में केवल राजधानी भोपाल में ही दीनदयाल रसोई थी जहां पर 5 रुपये में गरीबों को भरपेट खाना खिलाया जाता था. 2018 में कांग्रेस की सरकार के आने के बाद दीनदयाल रसोई को बंद कर दिया गया था, लेकिन एक बार फिर बीजेपी सरकार के सत्ता में वापसी करने के बाद दीनदयाल रसोई योजना को व्यापक स्तर पर शुरू किया गया है. पूरे प्रदेश में अब 52 जिलों में रसोई के केंद्र बनेंगे. इसी के ही साथ 6 धार्मिक नगर मैहर, ओंकारेश्वर, महेश्वर, अमरकंटक, ओरछा और चित्रकूट में भी रसोई खोली जाएगी

सीएम इस मौके पर रसोई योजना की निगरानी के लिए बनाये गये पोर्टल का भी लोकार्पण करेंगे. इस पोर्टल को बनाने का मकसद योजना को सुचारू रूप से चलाना है. पोर्टल में रसोई केंद्रों की जानकारी, ऑनलाइन रसोई केन्द्रों और नगरीय निकायों को दान देने की सुविधा और रोज इस रसोइयों से कितने लोगों को खाना दिया गया, इन सब बातों की पूरी जानकारी होगी. इसी के ही साथ योजना के सभी रसोई केन्द्रों को गूगल मैप पर भी टैग किया गया है ताकि रसोई केन्द्रों को आम नागरिक आसानी से ढूंढ सकें