Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रात में इंदौर में बेटे की दुर्घटना में मौत, खबर सुन कानपुर से निकले माता-पिता भी हुए दुर्घटना के शिकार

इंदौर। इंदौर में देर रात खड़े टैंकर से कार टकराने की दुर्घटना में मारे गए सुमित यादव के माता-पिता को कानपुर में यह सूचना मिली तो वे तुरंत इंदौर के लिए निकले, इस दौरान रास्ते में उनका वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया।। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई और वे उसी वाहन से फिर इंदौर के लिए रवाना हो गए। तलावली चांदा स्थित हुए सड़क हादसे में मृत युवकों में दो भाई भी मौत के मुंह में समा गए। सभी के शव का पोस्टमार्टम महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में किया गया। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। लसूड़िया थाना पुलिस के मुताबिक मृतक सूरज और देव दोनों चचेरे भाई है। सूरज निजी कंपनी में काम करता था और परिवार में उसकी एक बड़ी बहन है। इसी तरह चचेरे भाई देव की भी एक छोटी बहन है। देव बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। स्वजन ने बताया कि सूरज पार्टी के लिए लेकर गया था।

लॉकडाउन में विदेश से घर आया था सोनू

पुलिस के मुताबिक हादसे में मृत सोनू विदेश में रहकर बीबीए कर रहा था। लॉकडाउन के दौरान वह घर आया था। कोरोना के कारण विदेश नहीं गया और इंदौर में रुक गया। परिवार में इकलौता बेटा है। पिता खेती करते हैं और तीन बहनें हैं। इसी तरह सुमित यादव के घर में गमी होने से माता-पिता कानपुर गए थे। पिता किराना दुकान चलाते हैं। सुमित भी पढ़ाई कर रहा था।

सबसे छोटा था ऋषि

जानकारी के मुताबिक मृतक ऋषि पंवार घर में सबसे छोटा था। वह तो अभी 12वीं में ही पढ़ रहा था। वह भी घर का इकलौता चिराग बताया जा रहा है। उसके पिता टिफिन सेंटर चलते है। वह घर पर दोस्तों के साथ पार्टी में जाने का बोलकर निकला था।

इनकी मौत

ऋषि पुत्र अजय पंवार निवासी भाग्यश्री कॉलोनी

सूरज बैरागी निवासी मालवीय नगर

छोटू उर्फ चंद्रभान रघुवंशी निवासी मालवीय नगर

सोनू पुत्र दुलीचंद जाट आदर्श मेघदूत नगर

सुमित पुत्र अमरसिंह निवासी भाग्यश्री कॉलोनी

गोलू पुत्र विष्णु बैरागी