Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

1940 रामगढ़ आए थे सुभाषचंद्र बोस, यहीं से गरम दल और नरम दल की शुरुआत हुई थी

रामगढ में सुभाषचंद्र बोस की 123वां जयंती बड़ी धूम धाम मनाया गया

Ramgarh/News lens:झारखंड के रामगढ में सुभाषचंद्र बोस की देशभर से अलग हट कर बेहद महत्वपूर्ण अतीत के रूप से जाना और पहचाना जाता है , क्योंकि रामगढ में हुई 1940 में कांग्रेस की महाअधिवेशन में यही से देश आज़ादी के लिये गरम दल और नरम दल की शुरुवात हुई थी ।

यह ऐतिहासिक भूमि रामगढ़ सुभाष चंद्र जी की कर्मभूमि रही है क्योंकि 1940 में कांग्रेस के महाधिवेशन में यहाँ बापू और सुभाष चंद्र के बीच मतभेद हुआ था जिसके वजह से गरम दल और नरम दल का नारा यहां पर पहली बार गुंजा था” ये बातें आज रामगढ़ की नवनिर्वाचित विधायिका ममता देवी ने उस वक्त कही जब सुभाष चंद्र बोस की 123 वीं जयंती मनाई जा रही थी

रामगढ़ के हृदय स्थली सुभाष चौक पर आज नेताजी के प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उनकी 123वी जयंती मनाई। जिसमे रामगढ़ की विधायिका ममता देवी ने भी शिरकत किया। इस मौके पर नेताजी जयंती कमेटी के कई लोग शामिल थे, जिसमें शहर के प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी गण भी उपस्थित हुए। सभी लोगों ने नेताजी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए देश में युवाओं से अपील की कि सुभाष चंद्र जी के बातों को प्राथमिकता देते हुए देश को आज एकता के सूत्र में पिरोने की जरूरत है। मौके पर रामगढ़ विधायिका ममता देवी ने बताया कि यह सुभाष जी की कर्मभूमि रही है साथ ही हमारा रामगढ़ ऐतिहासिक भूमि भी है क्योंकि 1940 में कांग्रेस के महाधिवेशन में बापू और सुभाष चंद्र बोस जी के बीच मतभेद हुआ था जिसके वजह से गरम दल और नरम दल का नारा यहां पर गुंजा था, मैं यहां की युवाओं से कहना चाहूंगी कि सभी एकजुटता के साथ रहें और उनके पद चिन्हों पर चलते हुए देश तथा राज्य के लिए अग्रणी भूमिका निभाए।

मौके पर उपस्थित एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि रामगढ़ एक ऐतिहासिक धरती है। 1940 में कांग्रेस का अधिवेशन यहाँ पर हुआ था । गांधी जी सिताराममैया को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना चाहते थे। जबकि सुभाष चंद्र जी आजादी को क्रांतिकारी तरीके से लेना चाहते थे वे अंग्रेजों से भीख में आजादी नहीं चाहते थे उनके विचारों में तालमेल नहीं रखने के कारण समझौता विरोधी सम्मेलन आयोजित हुआ । जिसमें गरम दल और नरम दल का गठन हुआ, जिसके नाम से इस सम्मेलन को जाना जाता है सम्मेलन आयोजन स्थल यहीं पर है । जिसकी अध्यक्षता स्वामी सहजानंद सरस्वती ने की थी।

गरम दल और नरम दल की पुष्टि यहां के एक बुजुर्ग सीख ने भी की और उन्होंने बताया कि यह वही स्थान है जहां से गरम दल और नरम दल का नारा लगा था यह बातें मुझे यहां एक बंगाली बाबू ने बताई थी जो सुभाष चंद्र बोस के साथ रहते थे ।