Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भू माफियाओं पर 10-10 हजार का इनाम, लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी

इंदौर: इंदौर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा माफिया अभियान में प्रदेश की सबसे बड़ी कार्यवाही इंदौर पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा की गई। जहां इंदौर के खजराना और एमआईजी थाना क्षेत्र में रसूखदार भू माफियाओं पर 6 मामले हुए दर्ज किये गए थे। इनसे से फरार भूमाफियाओं पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इतना ही नहीं एसपी आशुतोष बागरी द्वारा एक एसआईटी टीम का गठन किया गया है जिसमें खजराना व एमआईजी के थाना प्रभारी व सायबर सेल से एक अधिकारी को टीम में लिया गया है और लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

दरसअल, पुलिस को कई दिनों से भूमाफियों के खिलाफ शिकायत मिल रही थी की सोसाइटी के नाम पर फर्जी रजिस्ट्रेशन कराया गया है और फर्जी तरीके से भूमाफियाओं द्वारा जमीन बेच दी गई जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी की गई थी जिसको लेकर प्रशासन और पुलिस ने भूमाफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू किया। वही चार एफआईआर खजराना थाने में और दो एमआईजी थाने में की गई है। वही 14 फरार भूमाफियाओं पर एसपी आशुतोष बागरी द्वारा सूचना देने वाले को 10-10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा कर तलाश शुरू कर दी हैं और साथ में लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। वही फरार भूमाफियाओं की संपत्ति की जांच की जा रही है। साथ ही दीपक नाम के भूमाफिया पर रासुका की कार्यवाही भी की गई है। वही एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि एक एसआईटी टीम का गठन किया गया है जिसमें खजराना थाना से थाना प्रभार व एमआईजी से थाना प्रभारी व सायबर सेल से भी टीम में शामिल किया गया है जो कि भूमाफियाओं की बैंक डिटेल निकालने का काम भी करेगी। वही कुछ भूमाफ़िया ने एफआईआर में अपने घर का नाम पता गलत लिखवा दिया है जिसकी जांच की जा रही है।