Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

किसी दूसरे के पति के साथ लिव इन में रह रही थी विधवा, अनबन हुई तो प्रेमी को लगा दी आग

छतरपुर: बुंदेलखंड में आशिकी में आग लगने का मामला सामने आया है। जहां रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी जोड़ों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और प्रेमिका ने आशिक को घर बुलाकर आग के हवाले कर दिया। अब वह आशिक जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

मामला छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के जंगीपुरा गांव का है। जहां प्रेमी लाड़ले रैकवार और प्रेमिका बिनियां रैकवार में विगत काफी समय से प्रेम प्रसंग चला रहा था, और वह लिवइन रिलेशन में रह रहे थे। प्रेमिका बिनियां रैकवार के पति हरिश्चंद्र की मृत्यु कुछ समय पहले हो गई थी, तो वहीं गांव के ही लाड़ले रैकवार की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद से दोनों दाम्पत्य जीवन से महरूम थे और विरह की आग में जल रहे थे। इस बीच दोनों में नैन लड़े, आंखें चार हुईं और प्रेम का बिगुल बज़ा यह प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया और बिना व्याहे पश्चिमी सभ्यता में साथ रहने लगे। दोनों साथ रहकर एक दूसरे की जरूरतों को भी पूरा करने लगे।

रिश्ता बिन व्याहे का था, इसलिये ज़्यादा दिनों तक चल ना सका। जिसका अंजाम भी बुरा हुआ। बीती रात प्रेमिका बिनियां ने लाड़ले को फोन कर अपने घर बुलाया और उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। जिससे लाड़ले रात भर प्रेमिका घर पर घायल पड़ा तड़पता रहा। सुबह बमुश्किल डायल 100 को सूचना दी गई। तब कहीं जाकर उसे बमीठा अस्पताल लाया गया। हालात गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया, जहां अब उसका ईलाज चला रहा है। यहां भी उसकी हालात गंभीर बनी हुई है, और अब वह ज़िन्दगी और मौत के बीच झूल रहा है। वहीं घटना के बाद से ही आरोपी प्रेमिका बिनियां फरार बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है, जल्द ही आरोपी महिला को पकड़ लिया जाएगा।