Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पूर्व मंत्री के बिगड़े बोल- कंगना रनौत को बताया नाचने-गाने वाली महिला

बैतूल: किसान आंदोलन में ट्वीट कर सुर्खियों आने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने विवादित टिप्पणी की है। पूर्व सीएम कमलनाथ के कट्टर समर्थक और पूर्व पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे ने कंगना रनौत को नाचने-गाने वाली महिला बताया। वे बैतूल में कलेक्ट्रट में कंगना का विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ ज्ञापन सौंपने गए थे जहां उन्होंने कलेक्टर के सामने ये बयान दिया।

दरअसल, बैतूल जिला कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंडी से एक पद यात्रा निकालकर कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पिछले दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध के साथ-साथ कृषि कानून और महंगाई का विरोध किया गया था। जहां पूर्व पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे ने कलेक्टर के सामने ऐक्ट्रेस कंगना रनौत के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। विधायक ने कहा कि कंगना जैसी नाचने-गाने वाली महिला ने किसानों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार और पुलिस कंगना के हाथों की कठपुतली बना हुआ है। जब कांग्रेस किसानों के सम्मान में खड़ी होती है तो पुलिस उस पर लाठी चार्ज करती है।

आपको बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों बैतूल जिले के हैंडलिंग प्लांट में अपनी फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग के लिए पहुंची थी जिसका कांग्रेस ने विरोध किया था। शूटिंग रोकने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं घायल हो गए थे। इसी के विरोध में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे थे।