Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कैबिनेट मंत्री के सरकारी बंगले में चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

भोपाल: राजधानी के सबसे सुरक्षित इलाकों में शुमार 74 बंगला क्षेत्र में सरकार की कैबिनेट मंत्री मीना सिंह के सरकारी बंगले में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह उनके स्टाफ को लगी। मंत्री के बंगले से LCD चोरी की गई है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। टीटी नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एएसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि वह स्टाफ से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं, चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच की भी मदद ली जा रही है। सिक्योरिटी गार्ड समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, जांच हो रही है कि चोरी के समय सिक्योरिटी गार्ड्स कहां थे। पुलिस को मामले में कुछ सुराग हाथ लगे हैं।

एएसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि 74 बंगले में खुला इलाका है। जगह-जगह पेड़ हैं, जिसके चलते कई बार लोग नजर नहीं आते। इससे पहले पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और वर्तमान लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के यहां चंदन के पेड़ों की चोरी हुई थी।