Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मध्य प्रदेश में बस दुर्घटना: PMAY के तहत बने मकानों का ‘गृह प्रवेश’ समारोह स्थगित, मुख्यमंत्री ने कहा- आज कार्यक्रम का आयोजन उचित नहीं

भोपाल। मध्य प्रदेश में मंगलवार सुबह हुई बस दुर्घटना के कारण राज्य सरकार (Madhya Pradesh government) ने आज होने वाले एक कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। दरअसल, यहां प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत एक लाख से अधिक मकानों का निर्माण हुआ है जिसका गृह प्रवेश किया जाना था और इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होने वाले थे। सिधी बस दुर्घटना (Sidhi bus accident) के कारण आज सुबह 11 बजे मिंटो हॉल में आयोजित होने वाले गृह प्रवेश के कार्यक्रम को रद करने का ऐलान राज्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आज हम बड़े उत्साह से 1 लाख 10 हजार घरों में गृह प्रवेश का कार्यक्रम सम्पन्न करने वाले थे लेकिन सुबह 8 बजे ही मुझे ये सूचना मिली कि सीधी ज़िले के बाणसागर नहर में यात्रियों से भरी एक बस नहर में गिर गई है। इसलिए आज कार्यक्रम करना उचित नहीं होगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘नहर काफी गहरी है। हमने तत्काल बांध से पानी बंद करवाया और राहत और बचाव दलों को रवाना किया। कलेक्टर, SP और SDRF की टीम वहां है। बस निकालने के प्रयास हो रहे हैं। मैं राहत और बचाव कार्य करने वाली टीम के संपर्क में हूं। 7 साथी बचाए जा चुके हैं।’

बता दें कि  दुर्घटना का शिकार हुई बस सीधी से सतना जा रही थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से सीधी में हुई बस दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी।

मंगलवार सुबह सिधी जिले में पाटन गांव के करीब यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे नहर में जा गिरी। शुरुआत की जानकारियों के अनुसार, करीब 50 लोग उस बस में सवार थे।