Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

LPG की बढ़ी कीमतें पर बोली कांग्रेस- मोदी जी, अडानी-अंबानी से फुर्सत मिले तो थोड़ा गरीबों की ओर भी देख लो

 सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार आधी रात से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में अचानक बढ़ौतरी कर दी। दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 50 रुपए हो गई है। इसे लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ व कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। पूर्व सीएम ने कहा है कि जो लोग महंगाई से राहत के नाम पर सत्ता में आये थे वो आज जनता को रोज़ महंगाई की आग में झोंक रहे है। वहीं कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि नरेंद्र मोदी जी,अडानी-अम्बानी से फुर्सत मिले तो थोड़ा गरीबों की ओर भी देख लीजिए।

PunjabKesari
पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट करते पेट्रोल- डीज़ल के व रसोई गैस के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोधस्वरुप ,जनता को राहत प्रदान करने की मांग व भाजपा सरकार को कुंभकर्णीय नींद से जगाने को लेकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस 20 फ़रवरी को जनता से स्वेच्छा से आधे दिन के प्रदेश बंद का आव्हान करती है। जनता निरंतर करो में कमी कर राहत प्रदान करने की मांग कर रही है लेकिन भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए किसी भी प्रकार की राहत प्रदान नहीं कर रही है। कांग्रेस जनता के साथ सदैव खड़ी है , जनता के हित के लिये हम सदैव संघर्षरत है और रहेंगे। पेट्रोल – डीज़ल एवं रसोई गैस के दामों में निरंतर वृद्धि हो रही है , जनता पर महंगाई की मार निरंतर बढ़ती जा रही है। जो लोग महंगाई से राहत के नाम पर सत्ता में आये थे वो आज जनता को रोज़ महंगाई की आग में झोंक रहे है।