Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जहरीली शराब से 4 की मौत, पूर्व सीएम बोले- ये माफिया कब गढ़ेंगे, कब टगेंगे, कब लटकेंगे?

भोपाल: मध्य प्रदेश में जहरीली शराब का कहर जारी है। उज्जैन, मुरैना के बाद अब छतरपुर में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह पर सवालों की बौछार करते हुए निशाना साधा है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान बताए कि यह शराब माफिया कब तक यूं ही लोगों की जान लेते रहेंगे?

पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि- उज्जैन में ज़हरीली शराब से 14 लोगों की , मुरैना में 25 लोगों की मृत्यु के बाद अब छतरपुर में शराब से 4 लोगों की दुखद मौत ? शिवराज जी , ये शराब माफिया कब तक यूं ही लोगों की जान लेते रहेंगे ? आख़िर “ ये माफिया कब गढ़ेंगे , कब टगेंगे , कब लटकेंगे , आपका बदला हुआ मूड कब इन माफ़ियाओ को दिखेगा ? रेत माफिया , भू माफिया , वन माफिया , शराब माफिया सब तरह के माफिया आपकी सरकार आते ही वापस बेख़ौफ़ , रोज़ सरकार को दे रहे है खुली चुनौती ? आपके सारे दावे जुमले साबित हो रहे है।वहीं अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि हमने 15 माह में ही प्रदेश को माफियामुक्त व भयमुक्त बनाने की दिशा में ठोस काम किया था लेकिन आपकी सरकार में प्रदेश वापस माफिया युक्त बनता जा रहा है।

आपको बता दें कि छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत परेथा गांव में शराब पीने के चलते 3 दिनों के अंदर 4 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। मरीजों का इलाज छतरपुर जिला अस्पताल में चल रहा है।