Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कांग्रेस विधायक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, न देने पर बाप-बेटे को जान से मारने की धमकी

रायसेन: मध्य प्रदेश के उदयपुरा से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल को एक करोड़ की फिरौती देने की धमकी मिली है। कांग्रेस विधायक को यह धमकी एक पत्र के जरिए मिली है। पत्र में साफ कहा गया है कि यदि उन्होंने रुपए नहीं दिए तो उनके दोनों बेटों को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। फिलहाल विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, बीते 16 दिन से विधायक निवास पर धमकी भरा पत्र छोड़ने वाले संदिग्ध को बरेली पुलिस आज तक नहीं पकड़ पाई है। संदिग्ध आरोपी के हौंसले इतने बुलंद है कि एक के बाद एक जगह वो धमकी भरे पत्र छोड़ रहा है और पुलिस मूक दर्शक बनी तमाशा देख रही है। उसने कांग्रेस के उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल के निवास पर और पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत के साथ 12 अन्य लोगों को  धमकी भरे पत्र भेजे हैं।

बताया जा रहा है कि 29 जनवरी को शाम 4 बजे के करीब कांग्रेस के देवेंद्र पटेल विधायक उदयपुरा विधानसभा के बरेली स्तिथ  घर के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति चिट्ठी रख गया था। विधायक निवास पर उस समय दिनेश व्यास उपस्थित थे। उन्होंने उस व्यक्ति से  पूछा किस काम के लिए आये हो उसने बताया कि मुझे विधायक पटेल से मिलना है। क्योंकि विधायक उस समय नर्मदा परिक्रमा पर थे तो अज्ञात व्यक्ति वहां पर एक चिट्ठी छोड़ कर चला गया। शाम को बड़े पुत्र नरेंद्र पटेल को कर्मचारी ने बताया कि चिट्ठी में बिहार के रहने वाले शंकर बिहारी ने उनसे एक करोड़ की राशि की मांग की है। रुपए नहीं देने पर विधायक पुत्र नरेंद्र सिंह पटेल को जान से मारने की धमकी दी गई है।

मामले में शिकायत के बाद आरोपी की तलाश जारी है। नगर में लगे हुए लगभग 35 सीसीटीवी फुटेज एकत्रित कर उसका विश्लेषण कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पोस्टर पंपलेट छपवाकर  नगर बरेली के आसपास एरिया में चस्पा किए गए हैं। वहीं इस घटना को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराधी की जानकारी देने वाले को 5000रुपए इनाम देने की घोषणा की गई है। अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।