Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इस दिन MP में होगा वर्चुअल मैराथन का होगा आयोजन, हजारों लोग घरों से प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

इंदौर: शहर में ‘दौड़ लगाओ कोरोना भगाओ’ थीम पर मैराथन का आयोजन 28 फरवरी को होगा। अकेले इंदौर शहर में मैराथन में करीब 6 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथन इस बार एक्चुअल और वर्चुअल रेस का आयोजन कर रही है। नेहरू स्टेडियम से शुरू होने वाली इस रेस के साथ ही लोग वर्चुअल रेस में अपने घर गार्डन में दौड़ में शामिल हो सकते हैं।

विदेशों से भी प्रतिभागी होंगे शामिल

दौड़ लगाकर बीमारियों को भगाने के उद्देश्य से इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना से दूर रहने के लिए और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से रनिंग और जागरूकता लाने के लिए इस बार इस मैराथन की थीम ‘दौड़ लगाओ कोरोना भगाओ रखी गई है। पिछले 7 वर्षों से लगातार ये मैराथन आयोजित की जा रही है, जिसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी प्रतिभागी शामिल होते रहे हैं।

महामारी के बाद सबसे बड़ी मैराथन

देश में कोरोना महामारी के बाद इंदौर में आयोजित हो रही ये मैराथन दौड़ सबसे बड़ी मैराथन दौड़ होगी। इंदौर सहित देशभर के कई शहरों से प्रतिभागी इस मैराथन में शामिल होते थे, लेकिन इस बार महामारी के कारण बाहर के लोगों के इसमें शामिल होने पर संशय है। हर साल बेंगलुरु, अहमदाबाद, जयपुर में भी मैराथन दौड़ का आयोजन होता है, लेकिन महामारी के कारण कहीं पर भी इस प्रकार की मैराथन का आयोजन नहीं किया गया है। हर साल 10 हजार से अधिक लोग इस मैराथन में शामिल होते हैं, लेकिन इस बार प्रतिभागियों की संख्या भी सीमित रखी गई है, जिनका रजिस्ट्रेशन पहले होगा, वह प्रतिभागी ही इसमें शामिल हो सकेंगे।

वर्चुअल मैराथन में भी शामिल होंगे हजारों लोग

एक्चुअल मैराथन के अलावा प्रतिभागियों के लिए वर्चुअल रेस का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें संख्या की कोई बाध्यता नहीं है। दोनों ही रेस के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। वर्चुअल मैराथन में प्रतिभागी अपने घर गार्डन या कहीं पर भी रनिंग कर सकते हैं। 24 घंटे के भीतर वह अपने सुविधा अनुसार रनिंग कर सकते हैं और प्रतिभागियों के अपना स्क्रीनशॉट भेजे जाने के 3 सप्ताह के भीतर एकेडमी द्वारा मेडल और टीशर्ट भेजे जाएंगे। बता दें कि 28 फरवरी को सुबह इस मैराथन का आयोजन इंदौर के नेहरू स्टेडियम से में किया जाएगा।