Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इंदौर पुलिस से उठा लोगों का भरोसा, पहरेदारी कर अपने घरों की कर रहे रखवाली

इंदौर: शहर की पुलिस भले ही सुरक्षा के लाख दावे करे लेकिन आज भी आम जनता अपनी सुरक्षा खुद कर रही है। इंदौर शहर के लसूड़िया थाने की एक कॉलोनी में चोरों से परेशान लोगों ने पुलिस पर भरोसा ना करते हुए खुद ही मोर्चा संभाल लिया है।

लोग हर रोज रात को गश्त देकर चोरों को चुनौती दे रहे हैं। रात्रिगश्त में कॉलोनी की महिलाएं और बच्चे हाथों में लाठियां लिए हुए रात्रि गश्त कर रहे हैं ताकि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।

दरअसल इस इलाके में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं। लसूड़िया पुलिस को शिकायत के बाद भी चोरी की वारदातों पर जब पुलिस लगाम नहीं लगा पाई तो आम नागरिकों ने खुद ही सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया। कॉलोनी में पिछले एक महीने में करीब 4 से 5 चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।

लोगों की माने तो कई महीनों से इलाके के लोग चोरी की वारदात से परेशान थे। कई बार पुलिस को शिकायत की लेकिन पुलिस हर बार नाकाम रही। अब आम जनता ने ही चोरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोगों ने चोरों से निपटने के लिए आम लोगों की टुकड़ी बनाई है।

वहीं, एसपी आशुतोष बागरी का कहना है कि पुलिस कॉलोनी के वासियों से लगातार संवाद कर रही है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है क्योंकि पुलिस के साथ कॉलोनी के रहवासियों को भी पुलिस के साथ मिलकर चोरी रोकने जैसे कदम उठाने पड़ेंगे।