Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सेंधवा के करीब 104 पेटी अवैध शराब के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

सेंधवा। मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग ने बुधवार अलसुबह सेंधवा से 9 किलोमीटर दूर एबी रोड स्थित जामली में दो वाहनों से 104 पेटी अवैध शराब पकड़ी। कार्रवाई में आबकारी विभाग ने बड़वानी जिले के राजपुर निवासी छह आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग ने सभी के विरुद्ध आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की है। आरोपित बिना नंबर की कार और एक पिकअप वाहन में शराब भरकर सेंधवा की ओर जा रहे थे। इस दौरान आबकारी विभाग ने जामली टोल टैक्स के पास वाहनों को पकड़ा और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आबकारी वृत अधिकारी योगेश टटवाड़े ने बताया कि हमें बहुत पहले से सूचनाएं मिल रही थी कि राजपुर क्षेत्र के आरोपित वाहनों में शराब भरकर तस्करी कर रहे हैं। इस पर मुखबिर से मिली जानकारी के बाद एबी रोड पर जामली टोल टैक्स के पास नाकेबंदी कर तलाशी ली गई। इस दौरान एक पिकअप वाहन एमपी 46 जी 1563 से 82 पेटी अवैध शराब जब्त की गई। पिकअप वाहन से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। वही बिना नंबर की कार से 22 पेटी देसी शराब जब्त की गई। कार से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

इन्हें किया गिरफ्तार

कार्रवाई में बड़वानी जिले के राजपुर निवासी छह आरोपितो धीरज उर्फ फकरु, सुमित प्रजापति, प्रदीप राठौर, विकास दिलवारे, विशाल दिलवारे, प्रवीण दिलवारे को गिरफ्तार किया। आबकारी विभाग के अनुसार अवैध शराब इंदौर या धार से लाई जा रही थी। जिसकी जांच की जा रही है।