Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

नरसिंहपुर जिले में वैन और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

नरसिंहपुर। बुधवार की सुबह ठेमी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले धमना पावर हाउस के सामने एक मारुति वैन और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार तीन युवकों में से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे युवक को भी चोटें आईं हैं। घटना की सूचना के बाद पहुंची ठेमी पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर वैन को जब्त कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

घटना में ठेमी थाना प्रभारी शंकरलाल झरिया ने बताया कि धमना सांकल मार्ग से बाइक सवार नितिन मेहरा 18, राहुल नोरिया 18, सोमनाथ नोरिया निवासी बंदरोहा खापा बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही मारुति वैन क्रमांक एमपी 20 बीए 3862 ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दूर जा गिरी और उस पर सवार नितिन व राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक सोमनाथ घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लगने से पुलिस ने तत्काल मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी भिजवाया है।

मामले में मृतकों के संबंध में पतासाजी की जा रही है। फिलहाल यह पता चला है कि हादसे का शिकार हुए छात्र थे, जो बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। मारुति वैन गोटेगांव की बताई जा रही है उसमें जो लोग सवार थे उनका पता लगाया जा रहा है। घटना की विवेचना पूरी होने के बाद ही घटना के शिकार वाहनों एवं मृतक, घायलों के संबंध में विस्तृत जानकारी आएगी। घटना की सूचना मृतकों के स्वजनों को दे दी गई है।