Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- किसान आंदोलन का समाधान जल्द, किसानों के कल्याण के लिए मोदी सरकार कटिबद्ध

ग्वालियर। कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन का समाधान जल्द ही निकल आएगा। आंदोलन का दायरा सीमित क्षेत्र में ही है। इसके लिए सरकार लगातार किसानों संगठनों से बातचीत कर रही है, आगे भी चर्चा की जाएगी। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारें किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। पार्टी व सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा- कांग्रेस कृषि कानूनों पर सेंक रही राजनीतिक रोटियां

यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्रकारों से चर्चा में कही। वे यहां कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कांग्रेस स्वयं कृषि कानून के समर्थन में थी। वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने इस बिल पर कार्य करने का वादा जनता से किया था, लेकिन अब सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए विरोध कर रही है।

तोमर ने कहा- पहले पंजाब गेहूं के उत्पादन में आगे था अब मध्य प्रदेश आगे है

उन्होंने कहा पहले पंजाब गेहूं के उत्पादन में आगे था, लेकिन अब मध्य प्रदेश पंजाब से अधिक गेहूं का उत्पादन कर रहा है। जनता को समझना होगा योजनाओं को अपना फूलबाग मैदान पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तोमर ने कहा सरकार योजना ला सकती है। इस योजना का सही लाभ जनता को तभी मिलेगा जब उसका योजनाओं से जीवंत जुड़ाव होगा, इसलिए आम आदमी को समझना होगा कि यह योजना सरकार की नहीं बल्कि उसकी है, इस योजना में मेरा पैसा लगा है।