Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

CM शिवराज के पहुंचने से सभा स्थल से महिलाओं को घसीटकर भगाया गया

कटनी: मध्यप्रदेश में माफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चंद रोज पूर्व रेलवे स्टेशन के पास कुचबून्दीया मोहल्ले में जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। इस कार्रवाई में वहां के लगभग 23 मकान तोड़े गए, लेकिन एक बार भी ये नहीं सोचा गया कि इन 23 मकानों में रह रहे लोगों को इस भीषण ठंड में कहां आश्रय मिला होगा। इसी सवाल को लेकर कुछ महिलाएं शनिवार को सीएम शिवराज से मिलने पहुंचीं थीं, लेकिन सीएम के कटनी पहुंचने से पहले ही उन महिलाओं को घसीटकर सभास्थल से भगा दिया गया।

बेघर हुए लोगों की महिलाओं को जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने की खबर लगी, तो उनके अंदर उम्मीद की कुछ किरण जागी, अपनी उम्मीदों को लेकर कुछ महिलाएं झिंझरी के होम गार्ड ग्राउंड स्तिथ सभा स्थल पर पहुंची, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आने के ठीक पहले ये महिलाएं जब सभा स्थल पर पंडाल की तरफ बढ़ी तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया और धक्का-मुक्की की, इतना ही नहीं उन्हें पहले पुलिस ने पुलिस वेन में बैठने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं नहीं मानी। मीडिया के पहुंच जाने के बाद पुलिस ने उन्हें वेन में तो नहीं बैठाया, लेकिन उन्हें घसीट कर सभा स्थल से बाहर कर दिया और जबरन ऑटो में बैठाकर रवाना कर दिया गया। पुलिस की इस कार्यवाही को मौके पर जिसने भी देखा वह पुलिस की निंदा करता नजर आया।