Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जर्मनी में बड़ा हादसा: गैस रिसाव के चलते काफी संख्या में लोग घायल, हादसे की वजह नहीं हो पाई साफ

बर्लिन। जर्मनी में गैस रिसाव होने से काफी संख्या में लोग घायल हो गए हैं। यहां पर स्थित मेमिंगिन (Memmingen) में यह हादसा हुआ। जर्मनी में मशहूर पेपर डेली बाइल्ड (Daily Bild) ने बताया कि यह विस्फोट संभवत: सड़क के नीचे एक दोषपूर्ण गैस लाइन (defect gas line) के कारण हुआ था, जहां इमारत स्थित थी। वहीं पुलिस ने हादसे के पीछे के कारण पर अभी कोई भी कमेंट नहीं दिया है। यानी अभी तक इस हादसे की वजह साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल सभी घायल लोगों का इलाज पास ही के अस्पताल में चल रहा है और हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

डेली बाइल्ड के मुताबिक, यहां पर एक और विस्फोट हो सकता था। उधर, ऑग्सबर्गर ऑलगेमाइन अखबार ने बताया कि विस्फोट शुक्रवार जर्मन रेड क्रॉस के कार्यालयों में हुआ। इस हादसे के बाद पुलिस ने इस क्षेत्र को खाली कर दिया। इस अखबार ने दावा किया है कि अभी तक इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए।