Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दिल्ली के बाद MP में किसान आंदोलन में उपद्रव, RSS कार्यकर्ताओं ने धरने पर बैठे किसानों पर किया हमला

ग्वालियर: ग्वालियर शहर में रविवार को कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसानों पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। घटना फूलबाग चौराहे पर देखने को मिली जहां बीते एक महीने से कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे लोगों पर असामाजिक तत्वों पर  ने हमला कर धरने पर बैठे किसानों के बैनर फाड़े और तोड़फोड़ की।

जनाकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और रोड पर जाम लगा दिया। धरने पर बैठे लोगों पर करीब 20 से 25 लोगों ने हमला किया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामले को शांत करवाया।

धरने पर बैठे लोगों पर हमला

किसान आंदोलन को 65 दिन से ज्यादा हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों में इस आंदोलन को लेकर कई घटनाक्रम हुए, जो देश के लिए दुख की बात है। 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के बाद ऐसा लगा कि शायद आंदोलन कमजोर हो गया है, पर एक के बाद एक गाजीपुर बॉर्डर पर 28 जनवरी और सिंघु बॉर्डर पर 29 जनवरी को असामाजिक तत्वों द्वारा प्रदर्शनकारी किसानों पर हमला किया गया।