Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

‘अब बासमती चावल पर भारत-पाक में घमासान’

इस्लामाबाद: भारत और इसके चिर-प्रतिद्वंद्वी देश पाकिस्तान के बीच खेल, राजनीति और कूटनीति समेत लगभग हर मोर्चे पर द्वंद्व कोई नई बात नहीं है। लेकिन अब दोनों के बीच जिस विषय पर रस्साकशी तेज हुई है वह है बासमती चावल।

वैसे तो पाकिस्तान ने बासमती चावल के लिए जी.आई. (जिओग्राफिकल इंडिकेटर) टैग हासिल कर लिया है जो बासमती चावल के उत्पत्ति-स्थल को लेकर यूरोपीय संघ (ई.यू.) में इसकी दावेदारी को मजबूत बना सकता है, मगर भारत ने भी ई.यू. में इस बात के लिए आवेदन दाखिल कर दिया है कि उसे बासमती का उत्पत्ति-स्थल घोषित किया जाए।

बहरहाल, एक आधिकारिक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है कि पाकिस्तान ने 26 जनवरी, 2021 को जी.आई. टैग हासिल कर लिया है। इससे पाकिस्तान को ई.यू. में भारत के खिलाफ अपना पक्ष मजबूती से रखने में मदद मिलेगी। बासमती के लिए ई.यू. में अपना जी.आई. टैग रजिस्टर करवा कर पाकिस्तान ने भारत के दावे को चुनौती दी है। अब वह ई.यू. में बासमती के लिए उसी संरक्षण की मांग करेगा जैसा कि भारत कर रहा है।

अधिकारी ने बताया कि चूंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बासमती की कीमत ज्यादा मिलती है, अतएव भारत ने ई.यू. में पाकिस्तान के कारोबार में यह कहकर रोड़ा डालने की कोशिश की कि उसका बासमती असली है।