Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

घर में एक पंखा नहीं! और बिजली बिल आ गया 90 हजार, बिजली ऑफिस के चक्कर काट रहा पीड़ित

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां त्योंथर तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास में रहने वाले परिवार को करीब 90 हजार रुपए का बिल थमा दिया। जिसके बाद अब वह बिल सुधारने हेतु कार्यालय के चक्कर काट रहा है, और अधिकारी गोलमोल जवाब दे रहे हैं।

मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा उपभोक्ताओं को कम दाम में बिजली दिए जाने को लेकर लगातार वादे और दावे किए जा रहे हैं। जिसको मूर्त रूप देने के लिए सरकार के द्वारा कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। लेकिन रीवा में आज इसके उलट ही तस्वीर देखने को मिली। जहां प्रधानमंत्री आवास में निवासरत घरेलू उपभोक्ता को विद्युत विभाग कंपनी के द्वारा 89 हजार 758 रुपए का बिजली का बिल थमा दिया गया। जिसके बाद बिल देखकर उपभोक्ता के पसीने छूट गए।

दरअसल त्योंथर तहसील क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले शकील साह के प्रधानमंत्री आवास स्थित निवास में विद्युत विभाग के द्वारा 89 हजार 758 का बिल भेजा गया। जिसके बाद बिल को सुधारने के लिए वह विद्युत कार्यालय के चक्कर काट रहा है। शकील शाह का कहना है कि विद्युत विभाग के द्वारा भेजी गई इस बिल की जानकारी जैसे ही लगी, तो वह सदमे में आ गया तथा अधिकारियों से मिलने के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने शुरू कर दिया। लेकिन सरकारी दफ्तर में अधिकारियों के द्वारा भी गोलमोल जवाब ही दिया जा रहा है। हालांकि मीडिया से बात करते हुए अधिकारियों ने चोरी की बात की है, और बहुत ही जल्द दिल को सुधारने की बात कर रहे हैं।