Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सूरत से कोलकाता जा रहा इंडिगो विमान का भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 178 यात्री सुरक्षित

भोपाल। रविवार को गुजरात के सूरत से कोलकाता जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6-ई 357 में दोपहर करीब 11.45 बजे विमान के कॉकपिट से धुंआ निकलने लगा। इससे यात्री घबरा गए। चालक दल ने निकटतम एयरपोर्ट होने के कारण मध्य प्रदेश के भोपाल एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम (एटीसी) से संपर्क किया। एटीसी की अनुमति मिलते ही राजा भोज एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 178 यात्री सवार थे।

उड़ते विमान में कॉकपिट से धुंआ उठता देख यात्री घबरा गए

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक विमान के इंजन से असामान्य आवाज आ रही थी। उड़ते विमान में धुंआ उठता देख यात्री घबरा गए। पायलटों द्वारा तुरंत भोपाल एटीसी को पूरी स्थिति की जानकारी दी गई। एटीसी ने तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग के प्रबंध कराए।

विमान कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच लैंड हुआ, चालक दल ने दिखाई सूझबूझ

दोपहर 12.10 बजे विमान कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच टैक्सी-वे के पास लैंड हुआ। विमान के चालक दल ने तकनीकी खराबी को देखते हुए सही समय पर सुरक्षित लैंडिंग की व्यवस्था कराई, इस कारण अनहोनी टल गई। विमान लैंड होने के बाद यात्रियों को बताया गया कि जल्द ही खराबी ठीक कर ली जाएगी। यात्रियों को अंदर ही बैठे रहने को कहा गया। इंडिगो के इंजीनियरों एवं तकनीकी टीम ने विमान की खराबी को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन इसमें विलंब होता गया।

नागपुर से आए विमान से रवाना हुए यात्री

कंपनी ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए नागपुर से दूसरा विमान बुलवाया। यह विमान शाम चार बजे भोपाल से कोलकाता के लिए रवाना हुआ। विमान आने तक यात्रियों को सिक्योरिटी होल्ड एरिया में स्वल्पाहार कराया गया। खराब हुए विमान को रन-वे के अंतिम छोर पर खड़ा किया गया। विमान को सुधारने के प्रयास देर रात तक जारी थे।

विमान में फ्लाइंग के दौरान आई तकनीकी खराबी

विमान में फ्लाइंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई थी। चालक दल ने सावधानी वश विमान को भोपाल में लैंड करने की अनुमति मांगी थी। सूचना मिलते ही हमनें सुरक्षित लैंडिंग के इंतजाम किए। यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हुई-अनिल विक्रम, डायरेक्टर, राजा भोज विमानतल, भोपाल।