Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Rajrappa मंदिर प्रक्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान

पुलिस द्वारा अचानक की गयी कार्यवाही से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार ने पुलिस बल के साथ अचानक रजरप्पा मंदिर प्रक्षेत्र पहुंचकर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने भैरवी नदी के किनारे और जंगल की ओर अवस्थित होटलों व दुकानों में बारीकी से जांच-पड़ताल की। साथ ही बिहार से रजरप्पा मंदिर पहुंचे कई चार पहिया वाहनों की भी तलाशी ली।

जिसमें कुछ शराब की बोतलें पाई गई और पुलिस को देखते ही पार्टी कर रहे लोग वहां से फरार हो गए। इस दौरान रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार ने मंदिर प्रक्षेत्र के होटल संचालकों और दुकानदारों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि मंदिर प्रक्षेत्र एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है, इसलिए कोई भी दुकानदार और होटल संचालक शराब बेचते पाए गए, तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बाहर से पूजा-अर्चना करने रजरप्पा मंदिर पहुंचे लोगों को भी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि आपलोग पूजा-अर्चना करने के लिए रजरप्पा पहुंचते हैं, तो धार्मिक भावना को बरकरार रखें। इस पवित्र धार्मिक स्थल की पवित्रता को धूमिल करने का प्रयास ना करें अन्यथाकड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर थाना प्रभारी विपिन कुमार के साथ रजरप्पा मंदिर ओपी के प्रभारी उपेंद्र कुमार सहित पुलिस बल के कई जवान शामिल थे। इधर, रजरप्पा पुलिस द्वारा अचानक चलाए गए जांच अभियान से मंदिर प्रक्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।