Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भोपाल के तीन क्षेत्रों में कर्फ्यू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, ये है वजह

भोपाल: पुराने भोपाल में जमीन विवाद को लेकर तीन संवेदनशील क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मामला कबाड़खाना क्षेत्र में एक जमीन पर बाउंड्री निर्माण से जुड़ा हुआ है। इसलिए इलाके से सटे एरिया थाना हनुमानगंज, टीला जमालपुरा और गौतम नगर क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था भंग होने का खतरा है। इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर कलेक्टर अविनाश लवानिया ने पुराने भोपाल के इन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है।

दरअसल, इलाके में 30 हजार वर्गफीट जमीन पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) बाउंड्री वॉल बनवा रहा है। कुछ लोगों ने आपत्ति जताकर जमीन को वक्फ बोर्ड की बताई थी। इसके बाद मामला कोर्ट गया था। वहीं फैसला केशव नीडम के पक्ष में आया और केशव नीडम के पदाधिकारी पुराने भोपाल के कबाड़खाना क्षेत्र में लगभग 30 हजार वर्ग फीट भूमि पर फेसिंग कर रहे हैं।

लेकिन स्थानीय लोगों व विशेष समुदाय के लोगों द्वारा विरोध करने की आशंका है। किसी प्रकार की अशांति न हो, इसलिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है। सारे एरिया में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।