Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पैसे दोगुने करने के नाम पर डेढ़ करोड़ का लगाया चूना, रातों रात फरार हुई कंपनी

सिंगरौली: कम समय में पैसे दोगुने का लालच देकर लोक हित भारतीय क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी कंपनी करीब 200 लोगों का डेढ़ करोड़ रूपया लेकर फरार हो गई है। निवेशक जब कंपनी की ऑफिस पहुंचे तो पता लगा कि कंपनी यहां से भाग चुकी है। जहां करीब 100 से ज्यादा निवेशक कंपनी के खिलाफ शिकायत करने एसपी ऑफिस पहुंचे है। अब पुलिस कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर कंपनी के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

भारतीय क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी कंपनी ने पहले केएमजे डेवलपमेंट के नाम से लोगों से पैसे कम समय में दोगुना करने का लालच देकर जमा करवाए थे। कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर संतोषी लाल राठौर व निजाम हाशमी कंपनी बनाकर लोगों को पैसा रेकरिंग के माध्यम से दोगुना करने का लालच दिया करता था। जहां लोगों की गाढ़ी कमाई का करीब डेढ़ करोड़ लेकर रफूचक्कर हो गया था।

पुलिस ने सुरेश करण को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि राशिद हाशमी राजस्थान की जेल में बंद है। वहीं पुलिस को कंपनी की प्रॉपर्टी की जानकारी मिली है जिसमें कंपनी के डायरेक्टर संतोषी लाल राठौर के नाम से 22 हेक्टेयर जमीन है। जिसकी कुर्की कर निवेशकों के पैसे वापस करने की बात कही है।